
अमृतसर, 14 जनवरी . पंजाब के अमृतसर जिले में एक Governmentी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. गांव मेहरबानपुरा स्थित Governmentी स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद Police ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.
धमकी वाले ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल में राष्ट्रगान गाना बंद किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. इस धमकी ने स्कूल प्रशासन और आसपास के लोगों में खलबली मचा दी.
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब स्कूल में बच्चों की संख्या सामान्य से कम थी, जिससे स्थिति को संभालना थोड़ा आसान रहा. फिर भी, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में घबराहट फैल गई. अभिभावकों को सूचना दी गई और कुछ बच्चों को तुरंत घर भेजा गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Police की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी. बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है. पूरे स्कूल को खाली कराकर हर कमरे, गलियारे और मैदान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है. साइबर सेल ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान के लिए काम कर रही है.
वहीं, Police अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और Police ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है. जांच पूरी होने तक स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अभिभावकों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें.
–
एसएचके/एएस