
New Delhi, 2 मार्च . दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. Monday सुबह एक बार फिर कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिली है. दिल्ली Police और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और Police को सूचित किया. इस बार आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को धमकी मिली है.
सूचना मिलते ही दिल्ली Police, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंच गए. दमकल की टीम ने भी स्कूलों में चेकिंग शुरू कर दी. स्कूल के आसपास के इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया ताकि बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. हालांकि, अब तक किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला है. वहीं, किसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है, Police इसका भी पता लगाने में जुटी है. साथ ही सभी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली में यह धमकियां नई नहीं हैं. पिछले Monday को धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी बम धमकी मिली थी. उस समय भी तुरंत कार्रवाई की गई थी. Police और सुरक्षा एजेंसियों ने गहनता से जांच की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध सामग्री नहीं बरामद की गई.
इससे पहले, दिल्ली की स्कूलों के अलावा दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को भी धमकी मिल चुकी है. इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं. हालांकि Police और सुरक्षा एजेंसियां हर बार पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करती हैं और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आसपास के इलाके को तुरंत सील कर देती हैं.
–
पीआईएम/एएस