
Lucknow, 30 नवंबर . Political गलियारे में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़े शब्दों में मदनी के बयान की निंदा की है.
मौलाना महमूद मदनी के बयान पर योगी Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने से बातचीत में कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मदनी जैसे कुछ लोग हैं, जिन्होंने हमेशा मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश की है. ऐसे समय में जब India विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने के एजेंडे के साथ ऐसी हरकतें साफ दिखाती हैं कि मदनी जैसे लोगों को मुसलमानों की तरक्की या भलाई की चिंता नहीं है.
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह उनकी तरफ से बहुत छोटा और बहुत खराब बयान है. यह समाज को बांटने वाला बयान है और बौखलाहट में दिया गया बयान है. एक तरफ हम सब देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं Government पीएम Narendra Modi और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के सोशल वेलफेयर स्कीम सभी तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश कानून के राज और एक संवैधानिक सिस्टम से चलता है, और देश के काम संविधान के तहत चलते हैं. जो लोग जिहाद में शामिल हैं या ऐसे नेगेटिव मैसेज फैलाते हैं, उनके लिए अब देश में कोई जगह नहीं है. वे अब यहां नहीं रह सकते हैं.
BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी ने राष्ट्रीय ध्वज और जिहाद के बारे में विवादित बयान दिया है. मैं उनकी बातों की कड़ी निंदा करता हूं और Government से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद करता हूं. India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और देश में जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है.
–
एएसएच/डीकेपी