बिहार दौरे पर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 29 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन Monday से तीन दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे, जहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. भाजपा कार्यालय ने यह जानकारी दी.

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन नबीन Patna में अपने पिता व पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष Monday देर शाम Patna पहुंचेंगे, जहां वे Tuesday की सुबह से दिन भर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

पिछले दिनों भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं अपने पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को जरूर याद करना चाहूंगा.

चूंकि, उन्होंने राजनीति मुझे जरूर विरासत में दी, लेकिन जिस वटवृक्ष के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जोड़ा, मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे उंगली पकड़कर कार्यकर्ताओं ने सिखाया, इसलिए मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं.

नितिन नबीन ने बिहार के लिए रवाना होने से पहले Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट की. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त कीं.

इससे पहले उन्होंने Sunday को बताया कि आज New Delhi के ओल्ड राजेंद्र नगर में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ Prime Minister Narendra Modi के ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण को सुना.

खेलों में ऐतिहासिक सफलताएं, विज्ञान व अंतरिक्ष में नई उड़ान, युवाओं का नवाचार, और आस्था और विरासत का पुनर्जागरण सहित Prime Minister ने 2025 की उपलब्धियों को साझा किया.

‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र की सफलताओं और प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाकर देशवासियों को सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करता है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment