
New Delhi, 16 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने Tuesday को Union Minister जेपी नड्डा से मुलाकात की.
Union Minister जेपी नड्डा ने social media प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं. जेपी नड्डा ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से आज New Delhi आवास पर भेंट हुई. उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं.
इससे पहले नितिन नबीन ने Tuesday को पार्टी के लिए India रत्न लालकृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.
नितिन नबीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व उपPrime Minister लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘India रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है.
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है.
नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है.”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, “भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.”
Sunday को बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. Monday को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.
उन्होंने Tuesday को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की.
नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते हैं.
–
एमएस/डीकेपी