
नागपुर, 1 दिसंबर . डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व भारतीय पहलवान और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा, उर्फ ’द ग्रेट खली’, Monday को Maharashtra के नागपुर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छा काम कर रही है इसीलिए वह जीत रही है.
भाजपा नेता दलीप सिंह राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “Maharashtra में भाजपा की Government बहुत अच्छा काम कर रही है और स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों का जोश साफ दिख रहा है. स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की Government बनने जा रही है. लोगों को भाजपा के ऊपर विश्वास है, इसीलिए जनता भाजपा के साथ है.”
उन्होंने कहा कि भाजपा Government क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है, यही वजह है कि लोग पार्टी के प्रति काफी प्यार दिखा रहे हैं. केंद्र Government के नेता हर फैसले से पहले बहुत सोच-विचार करते हैं. उनके मन में हमेशा देश का सर्वोत्तम हित रहता है.
संसद के शीतकालीन सत्र पर उन्होंने कहा कि हम लोग इस पर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं. बड़े नेता अच्छा काम कर रहे हैं. हमसे ज्यादा इन लोगों को हर बात की समझ है. भाजपा की राज्य में देश और जनता का विश्वास हो रहा है. Government की सोच वहीं से शुरू होती है, जहां हमारी खत्म होती है, इसलिए इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए. केंद्र Government देश के हित में काम कर रही है.
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, Maharashtra के इन स्थानीय निकायों में 6,859 सदस्य और 288 अध्यक्ष पद हैं. चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.
राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) दिनेश वाघमारे ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस चुनाव में लगभग 1.03 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.
एसईसी के अनुसार, राज्य की कुल 246 नगर परिषदों में से 10 नवगठित हैं, जबकि अन्य सभी 236 नगर परिषदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है.
उन्होंने बताया कि राज्य की कुल 147 में से 42 नगर पंचायतों का चुनाव हो रहा है. इन 42 नगर पंचायतों में से 15 नवगठित हैं. बाकी सभी 27 नगर पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है. वहीं, 105 नगर परिषदों का कार्यकाल अभी शेष है.
–
एसएके/डीएससी