भाजपा जीतेगी बनाएगी सरकार, ममता बनर्जी को खिलाएंगे मिठाई : फाल्गुनी पात्रा

कोलकाता, 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government बनाने जा रही है और जीत की मिठाई ममता बनर्जी को भी खिलाई जाएगी.

कोलकाता में से बातचीत के दौरान निशाना साधते हुए फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि किसी को शक नहीं होना चाहिए कि ममता बनर्जी गुंडों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. ममता बनर्जी कह रही हैं कि गुंडों को काबू में किया जाना चाहिए, लेकिन असलियत यह है कि वे गुंडों को काबू में रखना पसंद करती हैं. वे चाहती हैं कि गुंडे फर्जी वोट डलवाकर चुनाव जीतने में मदद करें.

फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके पीछे के असली लोगों को पकड़ लिया है. इसीलिए ममता बनर्जी गुस्सा हैं. पश्चिम बंगाल में हर चुनाव में बहुत ज्यादा खून-खराबा होता रहा है. लेकिन इस बार यह पहली बार हुआ है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और कोई खून-खराबा नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि जब गुंडों को धमकाया जाता है तो ममता बनर्जी गुस्सा हो जाती हैं. यह गुंडों की Government है. वे गुंडों की Chief Minister हैं. वे उन लोगों की Chief Minister हैं, जो हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराध करते हैं. वे पश्चिम बंगाल की Chief Minister नहीं हैं.

उन्होंने दावा किया कि इस बार हम पश्चिम बंगाल के चुनाव जीतेंगे. ममता बनर्जी हार रही हैं. इसीलिए हम पक्का मिठाई खिलाएंगे. ममता बनर्जी, राहुल गांधी और सीपीएम ने हाथ मिला लिया है. उन्होंने पूछा कि बंगाल में इतना खून-खराबा हुआ था. लेकिन राहुल गांधी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा. इंडी गठबंधन ममता बनर्जी का साथ दे रहा है.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस से निकली हैं और अब कांग्रेस, सीपीएम तथा इंडी गठबंधन के साथ हाथ मिलाकर काम कर रही हैं. राहुल गांधी की कोई नहीं सुनेगा. लेकिन, उनके बोलने से भाजपा को ही लाभ होगा. राहुल गांधी इतने दिनों से तृणमूल कांग्रेस के साथ थे, लेकिन आज चुनाव प्रचार में सच बोल रहे हैं. लोग सच्चाई जानते हैं और उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस, तृणमूल और सीपीएम ने मिलकर यह सब किया है. यहां की असलियत जनता को मालूम है. उसे पता है कि बंगाल को विकास के रास्ते पर कौन ले जा सकता है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment