भाजपा ने नीतीश से सीएम पद छीना, अब जदयू को खत्म करेगी: मृत्युंजय तिवारी

Patna, 9 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से विपक्ष लगातार उन्हें टारगेट कर रहा है. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि जिस तरह से भाजपा ने नीतीश कुमार से सीएम पद छीना है, ठीक उसी प्रकार से बिहार में उनकी पार्टी जदयू को भी समाप्त करेगी.

Patna में से बातचीत में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार से जब भाजपा ने सीएम की कुर्सी छीन ली है तो वे बिहार में रहें या फिर दिल्ली में, कोई फर्क नहीं पड़ता. हमारे नेता तेजस्वी यादव तो भविष्यवाणी कर चुके थे कि भाजपा नीतीश कुमार को चुनाव के बाद सीएम नहीं बनाएगी. आखिरकार भविष्यवाणी सच साबित हुई. चुनाव को अभी तीन महीने ही हुए हैं और नीतीश कुमार सीएम पद से हटाए जा रहे हैं.

तेजस्वी यादव के बयान का जिक्र करते हुए राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि Maharashtra वाला खेल बिहार में भी हो गया. अब भाजपा जदयू को भी खत्म करेगी.

उन्होंने कहा कि President प्रोटोकॉल मामले में पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी विवाद में फंस गई हैं. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में सियासत करने लगी है. भाजपा को बंगाल में अहसास हो गया है कि वे चुनाव हार रही है.

राजद नेता ने कहा कि सियासत की रोटी President मुर्मु को आगे कर सेंकी जा रही है. बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी लंबे समय से हैं. उन्हें प्रोटोकॉल का ज्ञान न सिखाएं. वे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का सम्मान करना जानती हैं.

India ने टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीत लिया है. इस जीत को लेकर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से India की टीम ने प्रदर्शन किया, चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, सभी में India ने शानदार खेल खेला. बिहार के लाल ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment