वडोदरा : मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने सतीश पटेल को बनाया उम्मीदवार

वडोदरा, 10 जुलाई . Gujarat की मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को मंजलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने Gujarat में होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए सतीश पटेल के नाम को मंजूरी दी है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई.

मंजलपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा.

उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही मंजलपुर सीट पर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. भाजपा इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

सतीश पटेल के नाम की घोषणा के बाद क्षेत्र में Political समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं, उम्मीदवार चयन को लेकर संघ की लॉबी की भूमिका की चर्चाएं भी Political गलियारों में चल रही हैं.

वडोदरा की मंजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होने वाला है. योगेश पटेल इस सीट से चुने गए थे, लेकिन 2 जून को उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी.

भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल ने इस सीट से तीन बार बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी और अपने Political करियर में Gujarat विधानसभा के लिए लगातार आठ बार निर्वाचित हुए थे.

योगेश पटेल की मंजलपुर सीट पर मजबूत पकड़ रही थी और यह सीट उनकी पहचान से जुड़ी मानी जाती थी.

एक तरफ जहां भाजपा में उम्रदराज नेताओं (75 वर्ष से अधिक उम्र) को चुनाव से दूर करने का अलिखित नियम है, वहीं, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 77 वर्षीय योगेश पटेल को पार्टी ने लगातार आठवीं बार फिर से नामांकित किया था और जीत हासिल की थी.

इस उपचुनाव के दौरान विपक्ष भी मजबूती से अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करने वाला है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment