
Bhopal , 20 फरवरी . Madhya Pradesh के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद चौक इलाके में मंदिर में आरती के दौरान हमले का भाजपा नेताओं ने विरोध जताया. भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ समुदाय के लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Madhya Pradesh Government में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “Madhya Pradesh शांति का टापू है. किसी भी व्यक्ति या ग्रुप को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, और न ही ऐसे कामों की इजाजत दी जाएगी. जांच चल रही है, और पहली नजर में आरोपी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, “मंदिर पर पथराव की जिस घटना का आप जिक्र कर रहे हैं, Government ऐसे हर मामले में सख्त है. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो मुझे विश्वास है कि Chief Minister और हमारा गृह विभाग संज्ञान लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.”
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “जबलपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हालांकि, हम यह साफ करना चाहते हैं कि Madhya Pradesh में हर व्यक्ति अपनी मान्यताओं के अनुसार अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र है.”
भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा, “मैं अभी घटना की डिटेल्स पर बात नहीं कर सकता, क्योंकि मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है. प्लीज मुझे फैक्ट्स इकट्ठा करने दें, लेकिन जो कुछ भी हुआ वह गलत था, और इसे ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है. हमें पता है कि इसे कैसे कंट्रोल करना है. निश्चिंत रहें, शांति भंग नहीं होगी, व्यवस्था बहाल होगी, और मैं आज खुद वहां जाऊंगा.”
बता दें कि जबलपुर में आरती को लेकर हुए विवाद के बीच मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ और पथराव हुआ. Police को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा. इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सीहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर में Thursday की रात को आरती हुई और उसके बाद दो समुदाय से जुड़े लोगों में विवाद हुआ.
दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और Police भी मौके पर पहुंची. हालात काबू में न आने पर Police को आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आरती के दौरान लाउडस्पीकर बजाने पर विवाद हुआ. दूसरे समुदाय से जुड़े लोगों का कहना था कि लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था और उसी पर विवाद हुआ. दूसरे समुदाय से जुड़े लोगों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की. यह वह स्थान है जहां मंदिर और मस्जिद काफी करीब हैं.
–
एसएके/डीकेपी