
New Delhi, 4 दिसंबर . रूस के President व्लादिमीर पुतिन Thursday को दो दिवसीय India यात्रा पर आ रहे हैं. भाजपा नेताओं में पुतिन की India यात्रा को लेकर उत्साह है. उन्होंने इस यात्रा को India के लिए महत्वपूर्ण बताया.
BJP MP कमलजीत सेहरावत ने कहा, “रूस के President व्लादिमीर पुतिन का India आना बहुत अच्छी बात है. India और रूस के संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं. पुतिन एक बड़े डेलिगेशन के साथ आ रहे हैं, जिसमें एक कैबिनेट मंत्री और लगभग 75 बिजनेसमैन शामिल हैं. इससे पता चलता है कि India के साथ ट्रेड और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते होने वाले हैं. उनका दौरा India के हित में रहेगा. आज के समय में हम विकासशील से विकसित देश की तरफ बढ़ रहे हैं.”
BJP MP शशांक मणि ने कहा, “यह बहुत ही शुभ मौका है. India के रूस के साथ लंबे समय से रिश्ते रहे हैं, और हमने इतने सालों में कई तरह की दोस्ती शेयर की है. जिस तरह हम रक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करते हैं, उसी तरह हम कई दूसरे क्षेत्र में भी साथ काम करते हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान, जब कई देशों ने रूस का विरोध किया, तो India उनके साथ खड़ा रहा. इसी तरह, रूस भी कई सालों से हमारे साथ खड़ा रहा है. हम दोनों मजबूत रिपब्लिक हैं, और साथ मिलकर काम करके हम आगे बढ़ सकते हैं और दुनिया में शांति को बढ़ावा दे सकते हैं.”
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मॉस्को से हमारे दोस्त आ रहे हैं. President पुतिन और Prime Minister मोदी में व्यक्तिगत दोस्ती है. उसका भी लाभ होता है. हर मोड़ पर रूस ने हमारा साथ दिया है. उनके लिए पलके बिछाकर हम तैयार हैं. कई महत्वपूर्ण मीटिंग होने वाली है. हम सभी को इंतजार है कि सुखद समाचार आए.”
बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “India और रूस का रिश्ता बहुत पुराना है. रूस ने सदैव India का साथ निभाया. हम उम्मीद करते हैं रूस के President पुतिन के India आने से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे.”
–
एससीएच/एएस