भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रामंचंद्र गौड़ा का निधन, केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

Bengaluru, 14 जुलाई . भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एस.वी. रामचंद्र गौड़ा का Tuesday को Bengaluru के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. वरिष्ठ नेता का उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था और उन्होंने चंद्र लेआउट के एक प्राइवेट अस्पताल में सुबह 6.20 बजे अंतिम सांस ली. गौड़ा का अंतिम संस्कार कामाक्षीपाल्या में उनकी निजी संपत्ति पर किया जाएगा, जहां परिवार के सदस्यों, Political नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के उनके अंतिम दर्शन करने की उम्मीद है.

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने एस.वी. रामचंद्र गौड़ा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैंने एक और भाई को खो दिया है. दशकों तक मेरे साथी रहे, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. संघर्ष के वे दिन-जनसंघ के दौर से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना, दिन-रात मेहनत करना और राज्य में जमीनी स्तर से पार्टी को खड़ा करना, मेरी आंखों के सामने घूम रहे हैं. मेरी कैबिनेट में एक सहयोगी के तौर पर, मैंने उनकी प्रशासनिक समझ और समर्पण को बहुत करीब से देखा है.”

येदियुरप्पा ने आगे लिखा, “उनके (एस.वी. रामचंद्र गौड़ा) जाने से न केवल पार्टी और सार्वजनिक जीवन में, बल्कि व्यक्तिगत रूप से मेरे भीतर भी एक गहरा शून्य पैदा हो गया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.”

Union Minister एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, “मुझे रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वे पूर्व मंत्री और कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता थे. रामचंद्र गौड़ा मेरे करीबी दोस्त थे और जब मैं पहली बार Chief Minister बना था, तब वे मेरी कैबिनेट के सदस्य थे. वे मिलनसार थे और सादगी व सज्जनता की मिसाल थे. मैं प्रार्थना करता हूं कि रामचंद्र गौड़ा की आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार, चाहने वालों और शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.”

कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है. राज्य के विकास और जन-कल्याण में उनका योगदान अतुलनीय है. राजनीति और समाज के क्षेत्र में रामचंद्र गौड़ा द्वारा की गई सेवा हमेशा याद रखी जाएगी. एक सरल और नेक राजनेता, श्री रामचंद्र गौड़ा का जाना एक अपूरणीय क्षति है. मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार, रिश्तेदारों और प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.”

Union Minister प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से गहरा सदमा और शोक हुआ है. वे अत्यंत सरलता और सज्जनता की मिसाल थे, उनमें अपार संगठनात्मक क्षमता थी और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति असीम प्रेम और स्नेह था, जिससे वे एक नेता के रूप में सभी के दिलों में जगह बना पाए. पार्टी के संगठन और जनसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और प्रशंसकों को इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति मिले.”

ओपी/एएस

Leave a Comment