
Lucknow, 24 मार्च . सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाजपा और कुछ नेता घबरा हुए हैं.
सपा नेता का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर विधायक पूजा पाल ने दावा किया कि फिल्म ने माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और Samajwadi Party की सच्चाई को सबके सामने रख दिया है.
पूजा पाल के बयान पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पूजा पाल Samajwadi Party के वोटों से विधायक बनीं. उनमें जरा सी भी नैतिकता बची है तो पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें. इसके बाद वे सपा के खिलाफ कोई बयान दें.
सपा नेता ने दावा किया कि Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि भाजपा और कुछ नेता घबराए हुए हैं.
बता दें कि पूजा पाल ने धुरंधर-2 का जिक्र करते हुए Samajwadi Party को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि फिल्म ने Samajwadi Party और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर किया. अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था.
पूजा पाल ने कहा कि अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था. उसने मेरे पति राजूपाल की हत्या कर न सिर्फ मेरी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की. अतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाया. Samajwadi Party के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया.
हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर कहा था कि अब भाजपा फिल्म के माध्यम से Political दलों को बदनाम करने का भरपूर प्रयास कर रही है, और यह फिल्म एक एजेंडा के तहत बनाई गई है.
–
डीकेएम/डीकेपी