
Lucknow, 22 अप्रैल . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे संगठित गिरोह करार दिया और आरोप लगाया कि पार्टी नफरत व भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है.
Wednesday को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों के पूर्व प्रत्याशियों और नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मूल एजेंडा समाज में दूरी और वैमनस्य बढ़ाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के साथ छल कर रही है और महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भ्रम फैला रही है.
अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, इसके बावजूद भाजपा नेता झूठ और भ्रामक प्रचार से बाज नहीं आ रहे. उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा की नीतियों और उसके प्रचार तंत्र को समझ चुकी है.
उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता से घबराई भाजपा लगातार प्रोपेगंडा कर रही है और भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने दावा किया कि भाजपा से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार तय है. अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू करना होगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव जमीन पर ही लड़ा जाता है, इसलिए अपनी ताकत पर भरोसा रखना होगा.
उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया था और अब लोकतंत्र व जनता के सम्मान को बचाने की जिम्मेदारी Samajwadi Party की है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी की Government बनने पर सभी वर्गों को न्याय मिलेगा.
–
विकेटी/डीएससी