युवाओं की जिद के आगे झुकी भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बहुत पहले होना चाहिए था: अजय राय

Lucknow, 25 जुलाई . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस, युवाओं और छात्रों की बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था और Prime Minister मोदी को यह कदम पहले उठा लेना चाहिए था. यह कार्रवाई काफी देर से हुई है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे और छात्रों व युवाओं की आवाज़ को मजबूती से सामने लाते रहे. उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कांग्रेस के संघर्ष, राहुल गांधी के नेतृत्व और उन युवाओं की जीत है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की.

उन्होंने कहा कि यह केवल किसी Political दल की नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों, छात्रों और युवाओं की जीत है. अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व की भूमिका का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सभी ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष किया और युवाओं का पूरा समर्थन किया.

साथ ही, उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. भविष्य की रणनीति पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आगे की दिशा तय करेगा और पार्टी युवाओं से जुड़े मुद्दों को उसी मजबूती के साथ उठाती रहेगी. उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस जनता और युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लाठियों, आंसू गैस और Policeिया दमन के बल पर सच को दबाने की कोशिश करने वाली भाजपा Government को आज युवाओं की जिद के आगे झुकना ही पड़ा. यह जीत देश के लाखों उन मेहनती छात्रों की है जो रातों-रात अपने भविष्य के लिए सड़कों पर डटे रहे. हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा था और रहेगा. अब मांग स्पष्ट है इस पूरे तंत्र की गहराई से जांच हो और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी दोषी को न बख्शा जाए.

एसएके/वीसी

Leave a Comment