
चंडीगढ़, 1 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि Friday को पंजाब Government की कैबिनेट बैठक में दो मंत्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इस दौरान, सुनील जाखड़ ने सत्तारूढ़ दल के विधायकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग भी की.
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने से बात करते हुए कहा, “Friday सुबह पंजाब कैबिनेट की बैठक में दो मंत्रियों का अपमान किया गया. इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अनुचित थी. बेहतर यही है कि उसका जिक्र न किया जाए.”
उन्होंने यह भी किया कि सिर्फ दो मंत्री ही नहीं, बल्कि मुख्य सचिव को भी नहीं बख्शा गया. उनसे भी उसी अभद्र भाषा में बात की गई.
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर Government मदहोश अवस्था में विधानसभा में आती है, तो यह विधानसभा का अपमान है. उन्होंने बोला, “मेरा मानना है कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है. उसका मर्यादा को भंग करना भी उसका अपमान है. स्पेशल सेशल में Government इस अवस्था में आती है.”
सुनील जाखड़ ने कहा कि डोप टेस्ट दूर की बात है, लेकिन मेरा मानना है कि सत्तापक्ष के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “फ्लोर टेस्ट बाद में हो जाए, लेकिन पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होना चाहिए, यही मेरी मांग है. Chief Minister जी, आप फ्लोर टेस्ट करवाएं या न करवाएं, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाएं या न करवाएं, लेकिन पंजाब विधानसभा के नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट आज जरूर होना चाहिए.”
इससे पहले, सुनील जाखड़ ने कहा, “हर सत्र अपने आप में महत्वपूर्ण होता है और उसका अपना महत्व होता है. लेकिन, जब कोई विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है. क्या आज पंजाब चलाने वाले नेता सत्ता के अहंकार के नशे में चूर हैं, या फिर वे किसी अन्य नशे के प्रभाव में हैं? जिस तरह के हालात में वे नजर आ रहे हैं, वह एक बहुत ही गंभीर मामला है.”
–
डीसीएच/