भाजपा ने हमेशा सभी समुदायों का सम्मान किया : मनोज पांडेय

Lucknow, 12 जून . उत्तर प्रदेश Government में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा की ओर से Friday को आशीर्वाद समारोह में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मंत्री ने युवा ब्राह्मण छात्रों को भी सम्मानित किया.

समारोह में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और बटुक मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी समुदायों का सम्मान किया है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इन नेताओं को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है.

समारोह का जिक्र करते हुए मंत्री पांडेय ने कहा कि यह तो अपने लोगों ने आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम रखा है, मैं सबके प्रति नतमस्तक हूं और आभार जताता हूं. हमें इन लोगों से प्रेरणा मिलती है और हम सभी के विकास के लिए काम करते हैं.

उन्होंने पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा केवल एक Political दल नहीं, बल्कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में एक सोच है जो विकास में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को बचाने और आगे बढ़ाने का काम पीएम मोदी और सीएम योगी ही कर सकते हैं.

उन्होंने Samajwadi Party पर तंज कसते हुए कहा कि वे क्या कहते हैं कि हम इस पर नहीं जाते हैं. संतों, आचार्यों, महामंडलेश्वरों और विद्वानों का सम्मान करना समाज का दायित्व है. India की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

उन्होंने कहा कि India की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने वाले लोगों का सम्मान करना सभी का दायित्व है.

दूसरी ओर, Prime Minister मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर यूपी भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. Lucknow में मीडिया संवाद आयोजित किया गया. इस संवाद के दौरान पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के साथ Government की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment