ओडिशा में कानून व्यवस्था पर बीजद का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भुवनेश्वर, 27 जून . बीजू जनता दल (बीजद) की राज्यसभा सांसद सुलता देव ने Saturday को Odisha की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आम लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल बन गया है. उन्होंने Government से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

से बातचीत में सुलता देव ने कहा कि Odisha में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 26 महीनों में राज्य में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं, जो पहले लंबे समय तक देखने को नहीं मिली थीं. उनके अनुसार, छिनतई, मॉब लिंचिंग, गोलीबारी, दिनदहाड़े हत्या, महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का वातावरण है.

राज्यसभा सांसद ने वर्ष 2025 में जेल से दो गैर-ओड़िया हार्डकोर कैदियों के फरार होने की घटना का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने इस मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. अब भाजपा के ही एक सांसद द्वारा जेल अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद उनके संदेह को बल मिला है.

सुलता देव ने आरोप लगाया कि इस मामले में cctv फुटेज सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं. उनके अनुसार, इससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे मामले में कई स्तरों पर मिलीभगत हो सकती है. उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तो लोगों का प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा.

उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल शुरू से ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपियों की पहचान करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करता रहा है. उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना आवश्यक है, ताकि कानून का राज कायम रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

–

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment