बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है: गिरिराज सिंह

New Delhi, 14 नवंबर . बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में एनडीए की बढ़त पर Union Minister गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है. पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

बिहार में एनडीए को मिले रुझान से गिरिराज सिंह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि हम बिहार में जीत रहे हैं और अब बंगाल को जीतने के लिए आगे बढ़ेंगे.

New Delhi में से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं तो चुनाव के वक्त से एक बात को लगातार दोहरा रहा था कि चुनाव में एनडीए ही जीतेगी और Government बनाएगी. शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने पर Union Minister ने कहा कि चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में होंगे.

उन्होंने कहा कि बिहार में जीत हमारी नहीं, एनडीए की एकजुटता की जीत होगी. इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi और नीतीश कुमार को जाता है. बिहार के विकास को जाता है. एनडीए की Government ने बिहार में विकास किया है और यह जीत बिहार की जनता की जीत है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव, उनकी पार्टी और विपक्ष के नेता दिन में सपने देख रहे थे कि गांधी मैदान बुक कर दिया गया, लेकिन उन्हें भी पता चल गया है कि इस बार एनडीए की Government फिर बनने जा रही है. चुनाव परिणाम से पहले राजद नेताओं के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम है ईवीएम पर निशाना साधना. अब लग रहा है हार के बाद वह फिर से ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे या वोट चोरी के आरोप लगाएंगे, उनका काम शुरू से यही करना है.

Friday सुबह 10.30 बजे तक भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, 232 सीटों पर रुझान आ चुके हैं. 77 सीटों पर जदयू, 73 सीटों पर भाजपा और लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे चल रही है.

डीकेएम/वीसी