![]()
Patna, 14 नवंबर . बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना का कार्य जारी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही है. Patna जिले की बात करें तो यहां भी एनडीए बढ़त बनाए हुए है.
Patna के विधानसभा सीटों की बात की जाए तो मोकामा में जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह अब निर्णायक बढ़त की ओर जाते दिख रहे हैं, वहीं बाढ़ क्षेत्र से राजद के कर्णवीर सिंह यादव ने बढ़त बना ली है.
इधर, बख्तियारपुर से लोजपा (रामविलास) के अरुण कुमार आगे हैं जबकि दीघा से भाजपा के संजीव चौरसिया, बांकीपुर से बिहार के मंत्री नितिन नबीन, कुम्हरार से भाजपा के संजय कुमार 16 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं.
Patna साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रत्नेश कुमार, फतुहा से लोजपा (रामविलास) की रूपा कुमारी आगे हैं तथा दानापुर से राजद के रीतलाल यादव निर्णायक बढ़त ले ली है. मनेर से राजद के भाई बीरेंद्र सात हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि फुलवारी से जदयू के श्याम रजक, मसौढ़ी से जदयू के अरुण मांझी, पालीगंज से सीपीआई के संदीप सौरव ने तीन हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है.
Patna के बिक्रम विधानसभा सीट से भाजपा के सिद्धार्थ सौरव शुरुआती रुझानों में आगे हैं. शुरुआती रुझानों में जदयू बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. यहां Government बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है.
प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की Government है. शुरुआती रुझानों में एनडीए फिर से Government बनाने के करीब दिख रही है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. हालांकि कई छोटे दल भी इस चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं.
–
एमएनपी/एएस