वैश्विक संकट पर बिहार के एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी की पहल को बताया अहम

Patna, 27 मार्च . पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल-गैस संकट को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi Friday को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. पश्चिम एशिया के संघर्ष से उत्पन्न कठिनाइयों के तार्किक समाधान की दिशा में यह बैठक हो रही है.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “अमेरिका, ईरान, इजरायल और अन्य देशों के बीच युद्ध चल रहा है. जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं, वहां भी हमले हो रहे हैं. इस विशेष स्थिति को लेकर Prime Minister Narendra Modi लगातार चिंतित हैं. उन्होंने राज्यसभा और Lok Sabha को संबोधित किया, सर्वदलीय बैठक बुलाईं, और आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विशेष स्थिति पर चर्चा करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “न परिस्थितियों में राज्यों में कैसे मूल स्थिर रहे, गैस-पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ें, आपूर्ति सुनिश्चित रहे, इन विषयों पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी.”

बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “सिर्फ India नहीं, दुनिया के अनेकों देशों में तेल और गैस संकट है. ईरान, इजरायल और अमेरिका की लड़ाई का असर पूरे विश्व पर है. इसके बावजूद, India Government की दूरदर्शी नीति के माध्यम से Prime Minister मोदी मित्र देशों से बातचीत कर रहे हैं. ईरान की तरफ से होर्मुज में रुकावट थी, लेकिन अब उसने इजाजत दे दी है. तेल की कठिनाई न हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है.”

पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “Prime Minister का व्यक्तित्व बड़ा है. अपनी नीतियों, अपने कार्यों और अपनी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश की जनता पर एक अमिट छाप छोड़ी है. वास्तव में, पूरे विश्व में भी उनके नेतृत्व को लोगों ने स्वीकार किया है. हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमारा नेता ‘विश्व गुरु’ बनने की तरफ बढ़ रहा है. आने वाले दिनों India पूरी दुनिया में नंबर-1 होगा. इसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं.

पेट्रोल डीजल उत्पाद शुल्क में कटौती पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “ये ऐतिहासिक फैसला है. निसंदेह पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों के संकट की चपेट में India समेत विश्वभर के देश हैं. ऐसे में यह फैसला लिया जाना आसान नहीं रहा होगा. उन्होंने जनहित में यह फैसला लिया है.”

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक पर उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया के संघर्ष से उत्पन्न कठिनाइयों के तार्किक समाधान की दिशा में यह बैठक हो रही है. यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक रहेगी. इसमें ताजा हालात पर चर्चा के अलावा, वैश्विक संकट के दौरान India में बेहतर प्रबंधन कैसे हो, इस पर चर्चा होगी.”

डीसीएच/

Leave a Comment