बिहार बनेगा फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों का हब, सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की उठी मांग

Patna, 30 मई . बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में Government बनने के बाद फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों को उद्योग के रूप में पहचान दिलाने तथा इस क्षेत्र को Governmentी सहयोग उपलब्ध कराने की मांग उठी है.

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बियाडा भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसोसिएशन ऑफ सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी एंड आर्ट के पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के फिल्म तकनीशियन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वह पहचान और संस्थागत समर्थन नहीं मिल पाया है जिसके वे हकदार हैं.

संघ के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह ने कहा कि Patna में पिछले लगभग 30 वर्षों से हॉलीवुड और Bollywood फिल्मों के वीएफएक्स, 3डी और कलराइजेशन का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और Governmentी समर्थन के अभाव में यह क्षेत्र अपेक्षित पहचान हासिल नहीं कर सका. उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कई बड़े स्टूडियो में बिहार के कलाकार 25 से 30 प्रतिशत तक योगदान दे रहे हैं.

महासचिव अभिमन्यु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि Government इस क्षेत्र को बढ़ावा दे और बड़े स्टूडियो के साथ समन्वय स्थापित हो तो बिहार में यह एक बड़े उद्योग का रूप ले सकता है. इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और करियर के अवसर पैदा होंगे.

उन्होंने बताया कि कई चर्चित फिल्मों में बिहार के तकनीशियन ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का योगदान दिया है. उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि यहां आधुनिक फिल्म सिटी विकसित की जाती है तो देश-विदेश के निर्माता अंतरराष्ट्रीय स्तर के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य के लिए Patna आएंगे. इससे पर्यटन, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर शर्मा ने उम्मीद जताई कि Government पोस्ट प्रोडक्शन, वीएफएक्स, 3डी और कलराइजेशन जैसे उभरते क्षेत्रों पर गंभीरता से ध्यान देगी, ताकि Patna आने वाले समय में फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो सके. इस मौके पर फिल्म Actor अमित रंजन भी उपस्थित थे.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment