
जमुई, 28 दिसंबर . बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान थमहन पंचायत के चिल्काखांड़ निवासी पूर्व Naxalite कमांडर लखन यादव के रूप में की गई है. Police ने Sunday को इसका शव बरामद किया है.
Police के अनुसार, Saturday देर शाम बाराटांड गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद Police तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है.
चरकापत्थर के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि Police मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि लखन यादव बाराटांड आदिवासी टोला में Saturday को कुछ मित्रों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था और वहीं पार्टी कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है. संभवतः हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे मृतक को संभलने का भी मौका नहीं मिला. लखन यादव को आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी ने आगे कहा कि लखन यादव पर चरकापत्थर पर दो मामले दर्ज हैं, जबकि जिले के अन्य थानों से भी आपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्तता की सूचना जुटाई जा रही है.
बताया जा रहा है कि झाझा जीआरपी लूटकांड, बोंगी में सड़क निर्माण कंपनी का जेसीबी जलाने सहित कई Naxalite घटनाओं का आरोपित रहा है. पांच- छह साल पहले Police ने उसे गिरफ्तार किया था. Police इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
–
एमएनपी/पीएसके