बिहार: संदिग्ध स्थिति में एक की मौत, दो बीमार, जहरीली शराब पीने की आशंका

मोतिहारी, 2 अप्रैल . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में Thursday को कथित तौर से जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. पीड़ित दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि इस घटना के बाद Police और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Police के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदू साह के रूप में हुई है. वहीं बीमार लोगों में इसी थाना क्षेत्र के नंदकिशोर ठाकुर के पुत्र लोहा ठाकुर और रमेश साह के पुत्र लड्डू साह उर्फ जितेंद्र साह शामिल हैं. दोनों का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

बताया जाता है कि Wednesday की रात को तीनों ने मुसहरी टोला स्थित एक अवैध शराब की दुकान से शराब पी थी. शराब पीने के बाद तीनों की स्थिति बिगड़ने लगी. सभी ने पेट में दर्द की शिकायत की. इसी क्रम में चंदू साह की मौत हो गई. Police के एक अधिकारी ने बताया कि जहरीली शराब बेचने वाले की पहचान कर ली गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

परसौनी मुसहरी टोला, तुरकौलिया में अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इलाके में एसडीएम और एसडीपीओ कैंप कर रहे हैं. घटना की विस्तृत जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है, ताकि शराब के नमूनों की जांच कर सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

बता दें कि बिहार में किसी भी तरह की शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है. Government इस कानून के कड़ाई से पालन को लेकर कई तरह के कदम उठा चुकी है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment