बिहार अब डिजिटल क्रांति की राह पर, इतिहास बना जंगलराज: संजय सरावगी

Patna, 23 मई . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने Saturday को दावा किया कि बिहार अब डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि आज की स्थिति की तुलना 15-20 साल पहले के बिहार से की जाए, तो राज्य में बड़े स्तर पर आधुनिकीकरण हुआ है.

संजय सरावगी ने से खास बातचीत में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पूरे देश में बढ़ावा दिया जा रहा है और बिहार में भी एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देना और नए क्षेत्रों में विकास के अवसर पैदा करना है, ताकि बिहार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ सके. आज बिहार वह जंगलराज वाला बिहार नहीं है, बल्कि लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि Government का लगातार फोकस अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने पर है. प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को Governmentी नौकरियां दी जा रही हैं और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जा रहे हैं. प्रदेश के Chief Minister सम्राट चौधरी ने हर साल शिक्षक भर्ती करने और पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है. बिहार रोजगार सृजन का माध्यम बन रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सशक्त भी किया जा रहा है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने बिल्कुल सही कहा है. चाहे पश्चिम बंगाल के Chief Minister हों या उत्तराखंड के, या फिर किसी भी राज्य की Government, सड़कों पर रोजाना धार्मिक गतिविधियां और प्रार्थनाएं करना पूरी तरह गलत है. इससे सड़कें जाम हो जाती हैं, आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है और उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता है. धार्मिक आयोजनों के लिए पहले से तय जगहें उपलब्ध हैं. सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के लिए अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए. इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए.

वहीं, Prime Minister Narendra Modi पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी को लेकर भी सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को पहले ही नकार चुकी है और अब केवल मीडिया का ध्यान खींचने के लिए Prime Minister के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब शीर्ष नेतृत्व इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेगा, तो अन्य नेता भी वैसा ही करेंगे. सरावगी ने आगे कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

पीएसके

Leave a Comment