बिहार: नक्सलियों के मंसूबे फेल, 29 कॉमर्शियल डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

औरंगाबाद, 26 जनवरी . बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में Police ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए औरंगाबाद जिले के एक जंगली इलाके से 29 कॉमर्शियल डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

Police के एक अधिकारी ने Monday को बताया कि औरंगाबाद में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए औरंगाबाद Police एवं केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है.

Police को गुप्त सूचना मिली कि मदनपुर थानांतर्गत गोबरदाह पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा बड़ी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. गोबरदाह पहाड़ के पास सर्च अभियान के क्रम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया.

अधिकारी ने बताया कि बरामद विस्फोटक पदार्थों में 44 जिंदा कारतूस, 32 खोखा, 25 मीटर कोडेक्स वायर, 29 कॉमर्शियल डेटोनेटर, एक केन आईईडी डेटोनेटर के साथ, एक प्रेशर मेकेनिज्म दो मीटर तार के साथ नौ वोल्ट बैटरी शामिल है.

उन्होंने बताया कि बरामद आईईडी एवं डेटोनेटर को जंगली इलाके में ही सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट किया गया. बरामद हथियारों के संदर्भ में मदनपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

अधिकारी का दावा है कि Police बल द्वारा संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है. Naxalite गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है.

बता दें कि एक दिन पहले औरंगाबाद जिले के अतिनक्सल प्रभावित देव प्रखंड अंतर्गत ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोले पक्का पर इलाके में Police और सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की. जंगली और दुर्गम इलाके में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया था.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment