
मोतिहारी, 29 दिसंबर . बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) Police ने वांछित अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की योजना बनाई है. जिले में जघन्य अपराधों में शामिल और न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ Police ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.
मोतिहारी के Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने Monday को एक साथ 18 ऐसे वांछित अपराधियों की सूची सार्वजनिक की है, जिन पर इनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है.
Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है, “सभी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में नामजद हैं. जमानत मिलने के बावजूद ये लोग न तो अदालत में पेश हुए और न ही Police के समक्ष हाजिर हुए, बल्कि लगातार फरार रहकर कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे. अब न्यायालय के आदेश के आलोक में इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है.”
Police द्वारा जारी सूची में हरसिद्धि, गोविंदगंज, कुंडवाचैनपुर, मधुबन, चकिया, सुगौली, पिपराकोठी, छौड़ादानो और केसरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधी शामिल हैं. इन सभी पर अलग-अलग मामलों में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.
घोषित सूची में नारद सहनी, सुभाष सहनी, अजय सहनी, उमर फारुख, अजहर फारुख, हिमांशु कुमार, राम भोला कुमार, मुन्ना मंसूरी, मुकेश साह, उपेंद्र सहनी, राजेश सहनी, अनमोल कुमार, कुंदन उपाध्याय, निशू सहनी, झुन्नू सहनी, भज्जु ठाकुर, कुंदन कुमार उर्फ रॉकी और निलेश कुमार उर्फ चाप जैसे नाम शामिल हैं.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस अभियान को आम जनता से जोड़ते हुए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर इन इनामी अपराधियों में से कोई भी कहीं नजर आता है, तो तुरंत सूचना दें. Police ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित इनाम की राशि भी दी जाएगी.
Police अधीक्षक का दावा है कि इनामी सूची जारी होने के बाद कई अपराधियों में हड़कंप मचा है और कुछ ने अदालत में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. Police टीमों को निर्देश दिया गया है कि सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाए और तकनीकी निगरानी के जरिए अपराधियों की लोकेशन ट्रैक की जाए.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ शब्दों में कहा है कि मोतिहारी में अपराध और अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. जमानत का दुरुपयोग करने वालों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा.
–
एमएनपी/एसके