
Patna, 3 दिसंबर . बिहार में नई Government बनते ही राजधानी Patna सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के नाम पर दलितों, गरीबों एवं छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ दुकानदारों पर चल रहे बुलडोजर के खिलाफ Wednesday को भाकपा (माले) और व्यवसायी महासंघ के बैनर से पूरे राज्य में प्रतिवाद का आयोजन किया गया.
Patna में विधानसभा के समक्ष गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना का आयोजन किया गया. इसके अलावा आरा, बक्सर, गया, दरभंगा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, सिवान, अरवल, मोतिहारी आदि जिलों में भी मार्च निकाले गए और Government को चेतावनी दी गई कि वह अविलंब बुलडोजर पर रोक लगाए.
Patna के धरने में पूर्व विधायक महबूब आलम, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, काराकाट विधायक अरुण सिंह, और दिव्या गौतम सहित कई नेताओं ने धरना को संबोधित किया. महबूब आलम ने कहा कि बिहार की Government में अब भाजपा का वर्चस्व है. सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय का पद संभालते ही आम लोगों पर बुलडोजर चलवा दिया है. उन्होंने कहा कि Government अविलंब बुलडोजर पर रोक लगाए और सभी जरूरतमंदों के लिए आवास की व्यवस्था करे.
विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि चुनाव के पहले 10 हजार का घूस दिया गया और अब बुलडोजर से हमला हो रहा है. हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे. बिहार के गरीब अपने अधिकारों के लिए और भी लंबी लड़ाई लड़ेंगे.
एमएलसी शशि यादव ने Government को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा, जदयू चुनाव जीतने से अहंकार में न रहे. उसने महिलाओं को झांसा देकर इस चुनाव को हड़पा है. उन्हें दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाने का लाइसेंस नहीं मिल गया है. पूरा बिहार इसका जोरदार प्रतिवाद करेगा. दीघा विधानसभा से प्रत्याशी रही दिव्या गौतम ने कहा कि Wednesday को Patna शहर में अतिक्रमण के नाम पर हर जगह शहरी गरीबों को उजाड़ा जा रहा है. चुनाव समाप्त होते ही भाजपा, जदयू वाले अपने असली रंग में आ चुके हैं. हम चुनाव भले हार गए हों, जनता के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेंगे.
–
एमएनपी/डीकेपी