
Patna, 18 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Thursday को साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध के अनुसंधान में सहायता के लिए 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. Chief Minister ने फॉरेंसिक वाहनों को रवाना करने के पूर्व वाहनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.
इस मौके पर Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से ही विधि व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया गया, इसके लिए कई काम किए गए. अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई. आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए 34 नए मोबाइल फोरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया गया है. ये सभी वाहन आधुनिक जांच उपकरणों से युक्त हैं.
उन्होंने कहा कि इन वाहनों की मदद से अपराध के घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल जांच शुरू की जा सकेगी. इसके पहले कोई अपराध होने पर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजना पड़ता था. इसमें काफी समय लगता था और विलंब होने के कारण पीड़ित परिवारों में असंतोष रहता था. अब मोबाइल टीम घटना स्थल पर ही जांच शुरू कर देगी जिससे काफी सुविधा होगी.
इस अवसर पर उप Chief Minister सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे.
इसके बाद Chief Minister नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बिहार सरस मेला का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने Chief Minister को बताया कि बिहार सरस मेला का आयोजन 12 दिसंबर से 28 दिसंबर तक किया गया है. इस मेले में बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्यों के लोग भी अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं. इस मेले में हस्तशिल्प, लोककला और देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी की गई है.
भ्रमण के दौरान Chief Minister ने वहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली. वहां उपस्थित उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने Chief Minister को बताया कि इस मेले में जो भी सामान प्रदर्शित किए गए हैं, उन्हें लोग पसंद कर रहे हैं और अच्छी बिक्री हो रही है.
Chief Minister ने कहा कि बिहार सरस मेला की अपनी अलग पहचान है. इस मेले में जो भी उत्पाद लगाए गए हैं, उसे देखकर अच्छा लग रहा है. ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए Government द्वारा कई कदम उठाए गए हैं.
–
एमएनपी/पीएसके