
Patna, 3 जुलाई . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है. से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग की ओर से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल तारीखों की घोषणा की गई. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को बांकीपुर की जनता धन्यवाद और आभार प्रकट करने वाली है, क्योंकि बांकीपुर की जनता के विधायक को भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और राज्यसभा में सांसद बनाया. नितिन नवीन ने बांकीपुर के लिए काफी काम किया है. भाजपा भारी मतों से उपचुनाव को जीतने वाली है.
उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने के बाद भी जब भी उनका (नितिन नवीन) बिहार का दौरा होता है तो बांकीपुर की चिंता करना वो नहीं छोड़ते. भाजपा-एनडीए समर्थित जो भी उम्मीदवार होगा अभूतपूर्व मतों से उसकी जीत होगी.
प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की ओर से चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारे जाते हैं और अपनी-अपनी बातें कहीं जाती हैं. लेकिन बांकीपुर की जनता भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी को जीताने वाली है.
कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से दिए गए बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को कहीं बाहर जाना था तो तीन दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की स्थापना दिवस मना ली. ऐसा पहली बार देखने को मिला है. तेजस्वी यादव कुछ भी कहें, जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती. बिहार में जंगलराज से सुशासन स्थापित किया गया. लगातार कार्रवाई की जा रही है.
संजय सरावगी ने कहा कि जो अपराधी नहीं मानते या Police पर हमला करते हैं, उनका एनकाउंटर किया जा रहा है और विकास का काम भी लगातार किया जा रहा है. कल ही Chief Minister की ओर से मेट्रो के दो स्टेशनों का शुभारंभ किया गया. जहां डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं. इसलिए तेजस्वी यादव की ओर से जो बोला जाता है लोग गंभीरता से नहीं लेते.
उन्होंने कहा कि राजद की Government में अपराध और अपराधियों पर सत्ता का संरक्षण प्राप्त था. लालू यादव सजायाफ्ता थे. उन्होंने देश का सबसे बड़ा घोटाला किया. जेल जाते वक्त अपनी निरक्षर पत्नी को Chief Minister बना दिया. उनका अपना नाम लिखना नहीं आता था. राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार से बहुत मतलब नहीं है.
भ्रष्टाचार को लेकर सम्राट चौधरी की ओर से दिए गए निर्देश को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी की ओर से बिल्कुल सही बात कही गई है. जो भी भ्रष्टाचारी होंगे, चाहे वे कोई भी हों, उनको बख्शा नहीं जाएगा. उनकी जगह बेऊर जेल होगी.
–
एसडी/पीएम