प्रधानमंत्री मोदी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, ‘पुनौरा धाम’ की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार

Patna, 29 दिसंबर . बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी ने दिल्ली प्रवास के दौरान Monday को Prime Minister Narendra Modi से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister मोदी को उपहार स्वरूप मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो और मधुबनी पेंटिंग बनी शॉल भेंट की. विशेष धातु से बने इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है.

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत हुई. इस कड़ी में पीएम मोदी ने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना को लेकर भी चर्चा की. Prime Minister मोदी ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया तथा मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र Government की प्रतिबद्धता को दोहराया. इसके अलावा, मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर भी संवाद किया और मार्गदर्शन दिया.

इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश में कल्याणकारी विषयों और मिथिला पेंटिंग को लेकर भी विस्तृत बातचीत की. Prime Minister मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष सरावगी से बिहार में संगठनात्मक मजबूती तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और मार्गदर्शन दिया.

इस मुलाकात को लेकर सरावगी ने कहा, “पीएम मोदी से भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें Prime Minister ने प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया. यह भेंट बिहार के समग्र विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही.”

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं.

एमएनपी/पीएसके‎

Leave a Comment