बिहार: भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

मोतिहारी, 16 मई . बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मधुबन सीट से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है. अकाउंट हैक होने के बाद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

हैकर विधायक के व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए उनके परिचितों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

एक सामने आए स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को पैसे मांगने के लिए मैसेज भेजा गया. विधायक के व्हाट्सएप नंबर से पहले नमस्ते कहकर लिखा गया, “एक छोटी सी मदद चाहिए.” जिस पर उस शख्स ने जवाब दिया, “जी, आदेश.” इसके तुरंत बाद विधायक की तरफ से कहा गया, “28 हजार ऑनलाइन पेमेंट हो पाएगा. अभी मेरा यूपीआई नेटवर्क इश्यू है, एक घंटे में वापस करते हैं.”

भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए Patna स्थित साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है. Police ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. हैकर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment