बिहार : अनंत सिंह चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर कायम, दुलारचंद हत्या मामले में खुद को बताया निर्दोष

Patna, 24 मार्च . बिहार के मोकामा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह Monday की शाम जेल से रिहा हुए हैं. इस रिहाई के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए दुलारचंद यादव हत्या में फंसाने की बात कही. उन्होंने Tuesday को चुनाव नहीं लड़ने की बात को भी दोहराई.

विधायक अनंत सिंह Tuesday को बड़हिया के लिए रवाना हुए. उनके साथ वाहनों का काफिला है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना के समय वे मौके से करीब चार किलोमीटर दूर थे. उन्होंने साफ कहा कि हम निर्दोष हैं, हमें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है.

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी, जिसमें अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. Patna उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद करीब चार महीने बाद वे जेल से रिहा हुए हैं. जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है. Tuesday को मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है.

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका बेटा चुनाव लड़ेगा, तो जवाब में उन्होंने कहा, “वह जनता के बीच जाएगा. जनता का काम करेगा, तो वह चुनाव लड़ेगा.” कार्यकर्ताओं में उत्साह को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह तो रहेगा ही. इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए भी जब अनंत सिंह जेल से विधानसभा मतदान करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने ऐलान किया था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी कार्यकाल है. अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे.”

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. बिहार की राजनीति में अब चर्चा है कि अनंत सिंह के बेटे कब राजनीति में आते हैं. वैसे विधायक अनंत सिंह के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद मोकामा में Political हलचल बढ़ गई है.

एमएनपी/एएपी

Leave a Comment