
खगड़िया, 15 जुलाई . बिहार के खगड़िया जिले में वाहन जांच के दौरान Policeकर्मी से Governmentी पिस्तौल और मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए एक आरोपी को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही है.
खगड़िया के Police अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने Wednesday को बताया कि घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के पुरवन कचरा भवन के पास की है. देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान बेलदौर थाना के एक Police अधिकारी और दो जवान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे. Police द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने पर वे उलझ गए और Police टीम के साथ मारपीट का प्रयास किया. एसपी ने बताया कि इसी दौरान एक आरोपी Policeकर्मी की Governmentी पिस्तौल और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना की ओर से कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई, जिसके बाद एसडीपीओ गोगरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें डीआईयू और स्थानीय थाना Police को भी शामिल किया गया तथा रातभर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. Police ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार जो कुरवन वार्ड संख्या-4, थाना बेलदौर का रहने वाला है , ऊसर गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से छीनी गई Governmentी पिस्तौल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया.
एसपी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद Police जब आरोपी को लेकर लौट रही थी, तब उसने दोबारा Police पर हमला करने का प्रयास किया. Police ने पहले उसे हथियार फेंककर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने निर्देशों की अनदेखी की. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक राउंड फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
Police अधीक्षक ने बताया कि घटना में कुल तीन आरोपी शामिल थे. फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि Police रात्रि गश्त और वाहन जांच नागरिकों की सुरक्षा के लिए करती है. कानून का उल्लंघन करने और Police पर हमला करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
–
एमएनपी/पीएम