
Patna, 9 जुलाई . बिहार Government ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को social media मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया.
Chief Minister ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार Government ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है. उन्होंने कहा कि इससे लाभार्थियों को नियमित और समयबद्ध आर्थिक सहायता मिल सकेगी.
सीएम के मुताबिक, केंद्र और राज्य Government की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस माह 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी. उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य Government सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन राशि मिलने से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा होगी तथा उनकी आर्थिक चिंताओं में भी कमी आएगी.
Chief Minister ने इसे ‘बिहार पेंशन दिवस’ के अवसर पर राज्य Government की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि Government समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है. उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी.
–
एमएनपी/एएसएच