
रिएलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ के मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से तरह-तरह के सवाल पूछे गए. मीडिया ने तान्या से यह तक पूछ लिया कि उनका सपनों जैसा घर आखिर है कहाँ? जी हाँ, मीडिया ने साफ-साफ पूछा, ‘लोगों ने रिसर्च करना शुरू कर दिया है कि आप दिन-रात जिस महल की बात करती हैं, जिस सपनों जैसे घर की बात करती हैं वो है या नहीं है?’
तान्या का जवाब
तान्या ने जवाब देते हुए कहा, ‘फिर तो मेरा गेम प्लान सही रहा क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग सिर्फ मेरी बातें करें और मेरी ही बातें कर रहे हैं. एक समय आएगा जब वो महल मैं आपको जरूर दिखाऊंगी.’ मीडिया ने आगे पूछा, ‘अभी वो महल कहाँ है? है या नहीं है?’ तान्या बोलीं, ‘रील्स में नहीं है इसलिए आप लोग सवाल उठा रहे हैं. आप लोगों को research करनी पड़ रही है क्योंकि आप मुझे उतना ही जानते हैं जितना मैं चाहती हूँ कि आप जानें.’
क्या जीत सकती हैं तान्या?
तान्या से यह भी पूछा गया कि यह reality show है और वो real नहीं हैं तो क्या यह शो जीत पाएंगी? इस पर तान्या ने कहा कि उन्हें अपने राम जी पर बहुत ज्यादा भरोसा है और उन्होंने यहाँ तक का सफर बहुत अच्छे से काटा है. किसी के साथ गलत नहीं किया और अपनी कहानी से हर किसी को motivate किया है.
Bigg Boss 19 का यह मीडिया राउंड काफी दिलचस्प रहा, जहाँ तान्या मित्तल ने अपनी strategy के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपने गेम प्लान को सफलतापूर्वक execute किया है.
Daily Kiran