गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता, दो वर्षों में सैकड़ों गुमशुदा बच्चे और बालिग सकुशल बरामद

गौतमबुद्धनगर, 1 दिसंबर . Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व, संवेदनशीलता और निरंतर निगरानी में कमिश्नरेट Police द्वारा गुमशुदा बच्चों व बालिग व्यक्तियों की खोज के लिए व्यापक, त्वरित और समन्वित अभियान लगातार जारी है. गुमशुदा प्रकरणों को Police ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है, जिसके परिणामस्वरूप बीते दो वर्षों में उल्लेखनीय सफलताएं दर्ज हुई हैं और सैकड़ों परिवारों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी है.

गौतमबुद्धनगर Police ने नाबालिग बच्चों की बरामदगी में उल्लेखनीय उपलब्धियां गिनाई हैं. इसके मुताबिक, वर्ष 2024 के दौरान कमिश्नरेट क्षेत्र से कुल 150 नाबालिग बच्चे (39 बालक व 111 बालिकाएं) गुमशुदा दर्ज हुए थे. Police की तत्काल कार्रवाई, सघन तलाशी व निरंतर प्रयासों की बदौलत 36 नाबालिग बालक और 103 नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद कर परिवारों को सौंपे गए.

वहीं, वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) में कुल 87 नाबालिग बच्चों (18 बालक व 69 बालिकाएं) के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हुई. इस दौरान Police ने 12 बालक और 53 बालिकाएं सुरक्षित खोजकर परिजनों को वापस मिलाया.

गौतमबुद्धनगर Police को बालिग महिलाओं और पुरुषों की खोज में भी बेहतर परिणाम मिले हैं. इसके मुताबिक, वर्ष 2024 में कुल 749 बालिग व्यक्ति (525 महिलाएं व 224 पुरुष) गुमशुदा हुए. Police की समयबद्ध कार्रवाई के तहत 315 महिलाएं और 172 पुरुष सुरक्षित ढूंढकर घर लौटाए गए. वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) में 568 बालिग व्यक्ति (412 महिलाएं व 156 पुरुष) गुमशुदा दर्ज हुए थे, जिनमें से अब तक 202 महिलाएं व 115 पुरुष बरामद किए जा चुके हैं.

गौतमबुद्धनगर Police ने गुमशुदा व्यक्तियों की खोज के लिए कई अहम रणनीतियां अपनाईं. इनमें गुमशुदगी की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करना, थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन, cctv फुटेज विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस व तकनीकी मॉनिटरिंग, अंतरराज्यीय Police समन्वय और फील्ड इंटेलिजेंस का अधिकतम उपयोग शामिल है.

इन सुनियोजित प्रयासों से पिछले दो वर्षों में सैकड़ों नाबालिग बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सुरक्षित ढूंढ़कर परिजनों से मिलाया गया, जिससे कई परिवारों में दोबारा सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है.

गौतमबुद्धनगर Police शेष गुमशुदा बच्चों और बालिग व्यक्तियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है. तकनीक और मानव संसाधन के सम्मिलित उपयोग के साथ Police का लक्ष्य है कि हर गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित घर वापस लौटाया जाए.

पीकेटी/एसके

Leave a Comment