मध्य प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस सेवा दल का बड़ा कदम, सत्याग्रह और उपवास का ऐलान

Bhopal , 22 अप्रैल . Madhya Pradesh के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने 24 घंटे का सत्याग्रह और उपवास करने का ऐलान किया है.

कांग्रेस सेवादल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 24 घंटे का सत्याग्रह एवं उपवास आंदोलन आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को प्रातः साढ़े बजे से प्रारंभ होकर 24 अप्रैल को प्रातः साढ़े 11 बजे तक जवाहर भवन, रोशनपुरा, Bhopal में आयोजित होगा.

कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित इस सत्याग्रह का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की समर्थन मूल्य, फसल खरीदी में अनियमितता, भुगतान में देरी एवं प्रशासनिक उपेक्षा जैसी समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करना है. संगठन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से संघर्ष आवश्यक है.

इस आंदोलन में Madhya Pradesh कांग्रेस सेवादल के तीनों विंग सेवादल, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष अपने-अपने साथियों सहित बड़ी संख्या में सेवादल यूनिफॉर्म में भाग लेंगे. प्रदेश मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं तथा किसानों के हित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

दरअसल, वर्तमान में गेहूं खरीदी का दौर जारी है. कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि किसानों से गेहूं खरीदने में पक्षपात किया जा रहा है. खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं हैं, जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एसएनपी/डीएससी

Leave a Comment