
Lucknow, 1 जून . उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर Pakistan स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े तत्वों के लिए काम करने का आरोप है.
एटीएस के अनुसार, Pakistan स्थित हैंडलर social media के माध्यम से भारतीय युवाओं को जोड़कर उन्हें धन और धार्मिक उकसावे के जरिए कट्टरपंथी बनाने तथा स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे. जांच में यह भी सामने आया कि आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख व्हाट्सएप और social media के जरिए शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर जिहाद संबंधी बातें करता था. वह अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा था.
एटीएस के मुताबिक, आरोपी को गैंग के हैंडलरों अजमल गुजर और रजा Pakistanी द्वारा संचालित किया जा रहा था. उसे एक Political दल की महिला नेता की हत्या करने के लिए प्रेरित किया गया था और बाद में किसी बड़े मिशन में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था.
जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी ने इस योजना को अंजाम देने की तैयारी में 9 एमएम की एक पिस्टल और 4 कारतूस की व्यवस्था भी कर ली थी. गिरफ्तार आरोपी के पास से 1 पिस्टल (9 एमएम), 4 कारतूस (9 एमएम) और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
एटीएस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, आरोपी को 31 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
एटीएस ने बताया कि आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए Police कस्टडी रिमांड की मांग की जाएगी.
–
डीके/वीसी