
New Delhi, 10 दिसंबर . ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने India Government के साथ मिलकर एक बड़ी पहल की है. माइक्रोसॉफ्ट ने Wednesday को बताया कि वह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर Governmentी रोजगार प्लेटफॉर्म्स पर एआई-संचालित चैटबॉट्स शुरू करेगा, जो कामगारों को जरूरी जानकारी प्रदान करेगा और प्रक्रियाओं को आसानी बनाएगा.
इसके साथ ही सॉफ्टवेयर दिग्गज अपनी 15,000 से ज्यादा कंपनियों और पार्टनर्स को India के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) प्लेटफॉर्म से जोड़ने में भी मदद करेगा. इससे देश के लोगों को ज्यादा नौकरी के अवसर मिल सकेंगे.
यह सहयोग रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, एआई आधारित स्किलिंग को तेज करने और India की वर्कफोर्स को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे औपचारिक नौकरियों तक पहुंच बढ़ेगी, उभरते क्षेत्रों को प्रतिभा मिलेगी, और India घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मांग के लिए भी एक मजबूत, कुशल वर्कफोर्स तैयार कर सकेगा. इससे भारतीय युवाओं और पेशेवरों के वैश्विक गतिशीलता के मार्ग भी मजबूत होंगे.
ई-श्रम पोर्टल, जिसे अगस्त 2021 में कोविड लॉकडाउन के बाद करोड़ों असंगठित कामगारों के लिए शुरू किया गया था, माइक्रोसॉफ्ट एज्योर पर आधारित है.
कंपनी के अनुसार यह सिस्टम प्रति सेकंड 1,72,000 ट्रांजैक्शन संभाल सकता है और एक दिन में 80 लाख तक रजिस्ट्रेशन कर चुका है. एआई चैटबॉट्स के जुड़ने से Government और माइक्रोसॉफ्ट दोनों का मानना है कि कामगारों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी पाना, अपनी स्किल बेहतर करना और उपयुक्त नौकरी तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होगा.
एमओयू के तहत डिजीसक्षम के माध्यम से एआई-आधारित स्किलिंग पहल को भी और बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं को एआई, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसी भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षण मिलेगा. इससे भारतीय वर्कफोर्स को वैश्विक मानकों और उद्योग की नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी.
Union Minister डॉ. मनसुख मांडविया ने इस साझेदारी का स्वागत किया और कहा कि यह India की जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाते हुए एक डिजिटल रूप से कुशल और भविष्य-तैयार वर्कफोर्स बनाने की साझा आकांक्षा को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी नौकरी के अवसरों को तेज करेगी, स्किलिंग को बेहतर बनाएगी और वैश्विक श्रम गतिशीलता में India की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगी.
डॉ. मांडविया ने आगे बताया, “India ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है—जहां वर्ष 2015 में कवरेज 19 प्रतिशत थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गई, जिससे 94 करोड़ नागरिकों को लाभ मिला है. ई-श्रम और एनसीएस जैसे प्लेटफॉर्म्स में एआई के उपयोग से हम सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत कर रहे हैं और मार्च 2026 तक 100 करोड़ नागरिकों को कवर करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं.”
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी India में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के व्यापक विस्तार की सराहना की और कहा कि India ने 64.3 प्रतिशत कवरेज के साथ 94 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया है. उन्होंने खासकर ई-श्रम पहल की प्रशंसा की, जिसने लाखों असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया है और वास्तविक समय के डेटा के आधार पर कामगार-केंद्रित नीतियां बनाने की India की क्षमता को मजबूत किया है.
–
दुर्गेश बहादुर/एबीएस