
पुडुचेरी, 1 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल ग्रोथ को गति देने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.
Prime Minister मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुडुचेरी में होना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह सिद्ध संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है. यहीं पर महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने राष्ट्रवाद की लौ जलाई थी. यहां से श्री अरबिंदो और माता ने पूरी दुनिया को एक नया आध्यात्मिक विजन दिया.
उन्होंने कहा, “जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने ‘बीईएसटी पुडुचेरी’ का मंत्र दिया था. ‘बीईएसटी’ का मतलब है ‘बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म’. पिछले साढ़े चार साल में यह विजन रंग लाया है और पुडुचेरी में अच्छा शासन और विकास हुआ है. जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही विजन और लगन से काम करते हैं, तो नतीजे तेजी से और बेहतर होते हैं.”
पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी ने प्रति व्यक्ति आय में शानदार बढ़ोतरी दिखाई है. इसने देश में सबसे ज्यादा सामाजिक प्रगति सूचकांक स्कोर भी हासिल किया है. अब, डबल इंजन वाली एनडीए Government पुडुचेरी के विकास को और गति देगी. आज 2700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे India में उच्च-गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपए अलग रखे हैं. इससे पुडुचेरी के लोगों को भी फायदा होगा. हमने पुडुचेरी को पूंजी निवेश योजना के लिए राज्यों को विशेष सहायता के तहत शामिल किया, जो पहले सिर्फ राज्यों के लिए खुली थी. इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंडिंग का मतलब है बेहतर सड़कें, पानी की सप्लाई, कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ऐसे कई प्रोजेक्ट.
Prime Minister जिन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, उनमें ‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत ई-बसों का परिचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (सीआईटीआईआईएस) योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्मित आवास शामिल हैं. इसके साथ ही, उन्होंने पुडुचेरी Government की सीवरेज और जलापूर्ति क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कराईकल के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण व पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों और छात्रावासों का लोकार्पण किया.
उन्होंने 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके अलावा, पुडुचेरी क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने व जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार के उद्देश्य से अलग-अलग जल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई. Prime Minister ग्राम सड़क योजना के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पुडुचेरी में हेरिटेज टाउन (विरासत शहर) के विकास और मिष्टी (मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम) योजना के अंतर्गत मैंग्रोव संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया गया.
–
डीसीएच/