
तिरुवनंतपुरम, 19 जून . मलयालम सिनेमा पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार कहानियों, बेहतरीन निर्देशन और मजबूत अभिनय के दम पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुका है. ऐसे में केरल Government ने फिल्म उद्योग को मजबूत बनाने के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं का मकसद मलयालम सिनेमा को एक संगठित उद्योग के रूप में विकसित करना है. इसी पहल का स्वागत करते हुए दिग्गज Actor मोहनलाल ने कहा है कि यह फैसला फिल्म जगत को नई ऊर्जा, विकास के अवसर और वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.
केरल के Chief Minister वी. डी. सतीशन ने अपने पहले बजट 2026-27 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के विकास के लिए एक स्पेशल पैकेज की घोषणा की है. Chief Minister , जो राज्य के वित्त मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने कहा कि Government सिनेमा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए व्यापक योजनाएं लागू करेगी. इस पहल का मकसद फिल्म निर्माण, तकनीकी सुविधाओं और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना है.
सतीशन ने कहा, ”बजट के तहत कोच्चि में जे.सी. डेनियल इंटरनेशनल फिल्म सिटी, चित्रनगरम की स्थापना की जाएगी. यह प्रोजेक्ट मलयालम सिनेमा को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इसके साथ ही Government सिनेमा को औपचारिक रूप से उद्योग का दर्जा देने की मांग पर भी विचार करेगी.”
Government ने यह भी घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए एक स्थायी स्थल तैयार किया जाएगा. इसके अलावा फिल्म पाइरेसी से निपटने के लिए मजबूत एंटी-पाइरेसी सेल बनाए जाएंगे, साथ ही देश और विदेश की बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों को केरल में शूटिंग के लिए आकर्षित किया जाएगा. इन सभी योजनाओं के लिए Government ने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.
इन घोषणाओं का स्वागत करते हुए मोहनलाल ने कहा कि यह फैसला मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा. इससे न केवल फिल्म निर्माताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि सिनेमा से जुड़े हजारों कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य कर्मचारियों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे.
Actor ने Chief Minister वी. डी. सतीशन और संस्कृति मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि Government की यह पहल लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह फिल्म इंडस्ट्री को नई ताकत देगा और वैश्विक पहचान भी बढ़ाएगा.
बजट में सिर्फ सिनेमा ही नहीं, बल्कि संस्कृति और साहित्य को भी विशेष महत्व दिया गया है. कोझिकोड में एम. टी. वासुदेवन नायर सांस्कृतिक पार्क की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. इस सांस्कृतिक पार्क में पुस्तकालय, आधुनिक थिएटर, कला दीर्घा, इतिहास संग्रहालय और साहित्य एवं भाषा संग्रहालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
इसके अलावा केरल की पारंपरिक कलाओं जैसे कथकली, कूडियाट्टम, थेय्यम, थुल्लल, ओप्पना, मप्पिलापट्टू, मार्गमकली, और जनजातीय आर्ट फॉर्म को भी इस परियोजना के माध्यम से संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा. Government ने मलयालम सिनेमा और संगीत जगत की महान हस्तियों को भी सम्मान देने की घोषणा की है. प्रसिद्ध संगीतकार जॉनसन मास्टर की स्मृति में त्रिशूर में एक संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 5 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है. वहीं, लोकप्रिय Actor सलीम कुमार की याद में एक स्मारक बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
–
पीके/एबीएम