
नोएडा, 4 मई . नोएडा के थाना सेक्टर-126 Police ने अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी नशीला पदार्थ बरामद किया है.
बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है. Police से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 मई 2026 को बीट Policeिंग और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-94 पुश्ता रोड के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम कुंवर (26 वर्ष), निवासी सेक्टर-1 कौशांबी, गाजियाबाद और नितिन चौहान (25 वर्ष), निवासी सदरपुर, सेक्टर-45 नोएडा के रूप में हुई है. Police ने इनके कब्जे से करीब 500 ग्राम ओजी (उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा), दो मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक होंडा सिटी कार तथा पैकिंग में उपयोग किए जाने वाले 20 पॉलिथीन और 16 लिफाफे बरामद किए हैं.
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करता था. आरोपी पहले नशीले पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से छोटे-छोटे हिस्सों में तौलते थे और फिर उन्हें पारदर्शी पाउच व लिफाफों में पैक करते थे, ताकि आसानी से छिपाया जा सके. इसके बाद ये पैकेट्स मुख्य रूप से पीजी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास रहने वाले छात्रों और युवाओं को सप्लाई किए जाते थे.
इस नेटवर्क के जरिए आरोपी लगातार मोटा मुनाफा कमा रहे थे. Police ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल Police इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/एएस