
जलगांव, 22 मई . नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया है.
कार्यकर्ताओं ने Governmentी गाड़ियों को रोककर आवाजाही बंद कर दी है. इससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. जिससे वहां मौजूद लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ा.
यह प्रदर्शन किसानों के लिए 25 प्रतिशत डीजल आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा है. शरद पवार गुट के कार्यकर्ता हर तालुका स्तर पर इस मांग को लेकर काफी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर Governmentी वाहनों को रोक लिया है और Government के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं.
शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे जिलाधिकारी समेत किसी भी अधिकारी की गाड़ी को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने देंगे. प्रदर्शन की वजह से कई Governmentी गाड़ियां कार्यालय के अंदर फंस गई हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि चाहे कितना भी समय हो, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को Governmentी गाड़ियों से घर नहीं जाने दिया जाएगा.
जिला अध्यक्ष ने साफ चेतावनी दी है कि कल से पूरे जिले के हर तालुका में Governmentी गाड़ियों को रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि Governmentी अधिकारियों और मंत्रियों को गाड़ियों में घूमने की अब इजाजत नहीं दी जाएगी.
शरद पवार गुट के इस आंदोलन से जलगांव प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं के आक्रामक रुख की वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है.
यह प्रदर्शन किसानों की समस्याओं और उन्हें डीजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुरू किया गया है. शरद पवार गुट के नेताओं का कहना है कि जब तक Government उनकी मांग नहीं मानती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.
–
एसएचके/डीएससी