कर्णप्रयाग मामले में बड़ा फैसला, दोनों केसों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर

देहरादून, 22 जून . उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में Police ने बड़ा फैसला लेते हुए, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है. दरअसल, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में शिकायत पंजीकृत हुई थी.

कर्णप्रयाग की घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गढ़वाल रेंज के आईजी की सिफारिश के आधार पर, उक्त मामले में Police मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. Police मुख्यालय ने दोनों मामलों की जांच हरिद्वार जिला Police को सौंप दी है. इसके अलावा, Police के आचरण और व्यवहार से जुड़े आरोपों की जांच एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे.

बता दें कि घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 जून को थाना कर्णप्रयाग में First Information Report दर्ज की गई है. थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनाएं चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई हैं, जहां वरिष्ठ Police अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निकट पर्यवेक्षण में विवेचनाएं संपादित की जाएंगी.

इसके अतिरिक्त स्थानीय Police के कथित आचरण एवं व्यवहार के आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह के सुपुर्द करते हुए, उन्हें 2 सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है.

मामले को लेकर Police महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड Police सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है तथा प्रत्येक प्रकरण में कानून के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है, जो उत्तराखंड Police एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है. यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सुनिश्चित करना Police की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment