सुकमा में बड़ी कार्रवाई: 21 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

कोंटा, 28 मार्च . छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में थाना कोंटा Police ने अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की. Police ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर लिया है. Police ने यह जानकारी Saturday को दी.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में Police द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान का संचालन Police अधीक्षक किरण चव्हान, अतिरिक्त Police अधीक्षक रोहित शाह, अभिषेक वर्मा तथा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, वहीं Police अनुविभागीय अधिकारी डॉ. प्रशांत देवांगन के पर्यवेक्षण में धरपकड़ तेज कर दी गई है.

इसी क्रम में Friday को थाना कोंटा Police को मुखबिर से सूचना मिली कि Odisha के कालीमेला क्षेत्र से एक व्यक्ति सफेद स्कूटी में अवैध गांजा लेकर कोंटा की ओर आ रहा है. सूचना मिलते ही Police हरकत में आई और एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-30 सहित विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी.

इस दौरान कोंटा से मोटू (Odisha) मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति Police की नाकेबंदी देखकर अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी को तेजी से मोड़कर वापस भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन Police ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम के. शिवा रेड्डी (22 वर्ष) निवासी हयातनगर, हैदराबाद, जिला रंगारेड्डी (तेलंगाना) बताया. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो बैगों से कुल 10 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 21.630 किलोग्राम पाया गया. जब्त गांजे की अंतरराज्यीय बाजार में कीमत लगभग 10,81,500 रुपए आंकी गई है.

Police ने आरोपी के कब्जे से गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपए है, जब्त कर लिया है. कोंटा Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment