
Lucknow, 27 मई . उत्तर प्रदेश की Police ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चल रही देशविरोधी साजिश पर सख्त कार्रवाई की है. यूपी Police ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया, “यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ को Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है.”
Tuesday को यूपी एटीएस एवं एसटीएफ की संयुक्त जांच के उपरांत यूपी एटीएस ने Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार अभियुक्तों, महकाब निवासी सहारनपुर, गगनदीप उर्फ गुरी सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, शाहरुख निवासी सहारनपुर तथा मुशर्रफ निवासी हरिद्वार, को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था.
प्रारंभिक जांच में अभियुक्तों के social media एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से Pakistanी हैंडलर्स के संपर्क में होने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी, युवाओं को जोड़ने और आतंकी/विध्वंसक गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं. इस संबंध में थाना, एटीएस Lucknow में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यूपी Police ने इस जानकारी को साझा करने के साथ प्रकरण के संबंध में एडीजी कानून-व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के युवाओं को भ्रमित कर तथा आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश की जा रही थी.
इसी के साथ स्लीपर सेल को तैयार कर देश में आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं को उकसाया जा रहा था. इसी को लेकर यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जिसमें प्रदेश भर से संदिग्ध व्यक्तियों को चयनित कर खंगाला गया. Pakistanी गैंगस्टर का मकसद अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़कर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करना था.
–
डीके/एबीएम