नासिक: एंटी-गुंडा स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 3 देसी कट्टे और 3 कारतूस जब्त

नासिक, 23 मई . Maharashtra के नासिक शहर Police की एंटी-गुंडा स्क्वाड ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के पास से 3 देसी कट्टे और 3 कारतूस जब्त किए हैं. फिलहाल, Police मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पंचवटी और नासिक रोड Police स्टेशन में दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामलों की जांच के दौरान की गई. Police आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में अवैध हथियार रखने और बेचने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में Police उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में एंटी-गुंडा स्क्वाड को दोनों मामलों की जांच सौंपी गई थी.

जांच के दौरान पंचवटी Police स्टेशन के अपराध क्रमांक 164/2026 में जमानत पर बाहर आए आरोपी कुणाल महिंद्रा चव्हाण से पूछताछ की गई. पूछताछ के आधार पर धुले निवासी और वर्तमान में अडगांव में रहने वाले 26 वर्षीय भावेश मिलिंद जोशी को हिरासत में लिया गया. उसके पास से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

वहीं, नासिक रोड Police स्टेशन के अपराध क्रमांक 251/2026 की जांच में आरोपी आदिल जमील सैयद ने खुलासा किया कि उसने फरार आरोपी प्रथमेश उर्फ मोथैया नेल्सन कासबे से देसी कट्टा खरीदा था. इसके बाद Police ने पवारवाड़ी निवासी 27 वर्षीय प्रथमेश उर्फ बिग नेल्सन कासबे को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी Madhya Pradesh से अवैध हथियार और कारतूस नासिक लाकर बेचते थे. मामले में एंटी-गुंडा स्क्वाड आगे की जांच कर रही है.

यह कार्रवाई एंटी-गुंडा स्क्वाड के प्रभारी अधिकारी संदीप पवार के नेतृत्व में Police अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने की. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment