मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बदमाश ‘मलिंगा’ मुठभेड़ में घायल, 23 गंभीर अपराधों का खतरनाक इतिहास उजागर

मथुरा, 27 दिसंबर . जिले में अपराधियों के खिलाफ Police की सख्त कार्रवाई जारी है. Friday देर रात थाना सदर बाजार और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने क्लेन्सी स्कूल के पास एक बड़ी सफलता हासिल की. मुठभेड़ में आकाश उर्फ मलिंगा (35 वर्ष) नामक कुख्यात लुटेरा और चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया. Police ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 10.20 बजे Police टीम नियमित चेकिंग कर रही थी. एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया. खुद को घिरा पाकर अपराधी ने Police पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मलिंगा घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया. कोई Policeकर्मी घायल नहीं हुआ.

पकड़े गए आकाश उर्फ मलिंगा मूल रूप से आगरा जिले के चमरौली (थाना एकता) का निवासी है. उसके खिलाफ आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धारा 307 (जानलेवा हमला) जैसे गंभीर अपराधों के कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. वह हाल ही में थाना सदर बाजार में दर्ज एक चोरी/लूट के मामले (धारा 309(4) बीएनएस) में वांछित था. Police के अनुसार, मलिंगा एक शातिर और खतरनाक अपराधी है, जिसने मथुरा-आगरा मंडल में कई वारदातें अंजाम दीं.

मुठभेड़ के बाद Police ने उसके पास से कई सामान बरामद किए. इसमें एक बिना नंबर प्लेट वाली हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, पीली धातु की एक चेन, दो अंगूठियां और एक मांग टीका (जेवरात), 1250 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस शामिल हैं.

Police टीम अब मलिंगा के अन्य साथियों और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क की तलाश में जुटी है. पूछताछ से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है.

हाल के महीनों में जिले में कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें वांछित अपराधी घायल या गिरफ्तार हुए हैं. Police का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

एससीएच

Leave a Comment