
डोडा, 4 जून . नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए डोडा Police ने एक बड़ी कार्रवाई की है. Police ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत लगभग 52 लाख रुपए मूल्य की एक आवासीय संपत्ति को कुर्क (अटैच) कर लिया है.
Police अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई थाना डोडा में दर्ज First Information Report संख्या 93/2026 के संबंध में की गई है. यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29/25/27ए/20 के तहत दर्ज किया गया था. जांच के दौरान Police ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी, जिससे आरोपियों की अवैध नशा तस्करी गतिविधियों में संलिप्तता के संकेत मिले थे.
मामले की जांच थाना डोडा के एसएचओ तारिक अहमद द्वारा की गई, जिसकी निगरानी डीएसपी मुख्यालय डोडा कृष्ण रतन कर रहे थे. जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी गहन पड़ताल की गई. Police की जांच में यह सामने आया कि डोडा के सादिकाबाद क्षेत्र में स्थित बेसमेंट सहित दो मंजिला आवासीय मकान, जो जरीना बेगम पत्नी स्वर्गीय गुलाम अली के नाम पर है, कथित तौर पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदा गया था.
विस्तृत वित्तीय जांच के बाद इस संपत्ति का मूल्यांकन लगभग 51.91 लाख रुपए किया गया. इसके आधार पर Police ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत संपत्ति को कुर्क कर लिया है. यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी.
डोडा Police ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. Police का मानना है कि नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों पर प्रहार कर ही इस अवैध नेटवर्क को प्रभावी ढंग से समाप्त किया जा सकता है.
डोडा मुख्यालय के डीएसपी श्री कृष्ण रतन ने कहा कि यह संपत्ति जरीना बेगम की है. यह मकान अपराध से प्राप्त आय से बनाया गया है. इसलिए इस संपत्ति को अटैच कर लिया गया है. इसके अलावा, मामले से संबंधित मुख्य आरोपी और अन्य सह-आरोपियों के बैंक खातों में जमा पैसे भी सीज कर दिए गए हैं. अभी तक इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी.
–
पीएसके